कानपुर देहात में चप्पे-चप्पे पर नजर, बकरीद से पहले एडीजी-डीआईजी का फ्लैग मार्च

जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। बकरीद पर कोई चूक न हो इस बाबत कानपुर देहात में सुरक्षा व्यवस्था जांचने एडीजी और डीआईजी खुद निकल पड़े।

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। इस दौरान एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चन्दर ने पुलिस बल के साथ सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संवेदनशील एरिया का किया निरीक्षण 

फुट पेट्रोलिंग के दौरान अधिकारियों ने कस्बे के संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और लगातार गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहनी चाहिए।

सड़कों पर पैदल गश्त करते एडीजी-डीआईजी

DN Exclusive: मुस्लिम देशों को आखिर क्यों पड़ रही है पवित्र तुलसी की जरूरत? वजह कर देगी हैरान

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं की चौबीसों घंटे निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

कानपुर में तीन दिन के अंदर नवविवाहिता समेत दो युवतियों ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश 

पुलिस अधिकारियों को त्योहार के दौरान अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए। एडीजी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  28 May 2026, 2:48 AM IST

Advertisement