कानपुर में तीन दिन के अंदर नवविवाहिता समेत दो युवतियों ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर में तीन दिन हुई दो घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। चकेरी क्षेत्र में एक नवविवाहिता में आत्महत्या कर ली जबकि बुधवार को इसी तरह की एक अन्य घटना बिधनू क्षेत्र के बड़ी बकौली गांव में हुई, जहां 22 वर्षीय निधि कश्यप ने खेत में पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 27 May 2026, 1:50 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर में तीन दिन हुई दो घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। चकेरी क्षेत्र में एक नवविवाहिता में आत्महत्या कर ली जबकि बुधवार को इसी तरह की एक अन्य घटना बिधनू क्षेत्र के बड़ी बकौली गांव में हुई, जहां 22 वर्षीय निधि कश्यप ने खेत में पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

तीन माह पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, अंजली की शादी इसी वर्ष 4 फरवरी को हुई थी। वह मूल रूप से अंबेडकरनगर की रहने वाली थी। घटना के समय घर पर सिर्फ अंजली मौजूद थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे।

काम से लौटने पर सामने आया मामला

परिवार के मुताबिक, अमित की मां शकुंतला जब शाम को काम से वापस लौटीं तो उन्होंने अंजली को फंदे से लटका पाया। इसके बाद पति अमित और पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम में फांसी की पुष्टि

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। स्वजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

खेत में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

इसी तरह की एक अन्य घटना बिधनू क्षेत्र के बड़ी बकौली गांव में हुई, जहां 22 वर्षीय निधि कश्यप ने खेत में पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शौच के लिए गई थी, फिर नहीं लौटी

परिजनों के अनुसार, निधि सोमवार दोपहर शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। बाद में उसकी मां कमला ने खेत में जाकर देखा तो उसका शव पेड़ से लटका मिला।

पारिवारिक विवाद की आशंका

परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी बात पर डांट से आहत होकर निधि ने यह कदम उठाया होगा। वह नौ भाई-बहनों में छठे नंबर की थी।

Location :  Kanpur

Published :  27 May 2026, 1:50 PM IST

Advertisement