हिंदी
कानपुर में तेंदुए के हमले से दहशत (Image Source: Dynamite News)
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में आठ लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर ग्रामीण खेतों में गोभी और गेंदा के फूलों की तुड़ाई व कटाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खेतों के बीच से निकले तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। यह देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
Budaun: ‘एक कचौड़ी दो समोसा’ ट्रेंड के बीच यूट्यूबर की रील वायरल के बाद महिलाओं में नाराजगी
इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को घेरकर खदेड़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान तेंदुए ने एक ग्रामीण पर झपटकर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए ने कई लोगों को घायल कर दिया और इसके बाद वहां से भाग निकला। हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में 8 लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो वायरल है। गांव में दहशत के बीच पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग शुरू कर दी है। #Kanpur #LeopardAttack #UPNews
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 24, 2026
ने पुलिस को सूचना दी।
तेंदुए के हमले के बाद करनखेड़ा गांव के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमें ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही हैं। इसके साथ ही उस क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की जा रही है, जिस ओर वह हमले के बाद भागा था।
प्रशासन और वन विभाग की टीमों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से अपने बच्चों के साथ घरों में रहने को कहा गया है। वहीं, हमले में घायल हुए ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस मामले में जेसीपी विपिन टाडा ने बताया कि महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक वन्यजीव द्वारा ग्रामीणों पर हमला किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद एसीपी, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम वन्यजीव को पकड़ने का प्रयास कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हमले में आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। जेसीपी ने ग्रामीणों से अपील की है कि आगर कहीं भी वन्यजीव दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।
Location : Kanpur
Published : 24 November 2026, 10:35 PM IST