गोरखपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
गगहा थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता प्राची विश्वकर्मा ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।