हिंदी
प्राइम वीडियो पर नंबर 1 बनी नई थ्रिलर (Img- Internet)
New Delhi: अगर आप भी क्राइम थ्रिलर और कोर्ट रूम ड्रामा देखने के शौकीन हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आपके लिए एक ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट आ चुका है। रिलीज होते ही एक नई फिल्म ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है और इस समय भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। महज 2 घंटे की इस मूवी की कहानी में सस्पेंस और थ्रिल का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो आपको अपनी स्क्रीन से अंत तक बांधे रखेगा। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है।
यह फिल्म एक महिला-प्रधान हिंदी लीगल ड्रामा है, जिसका नाम 'सिस्टम' (System) है। फिल्म की कहानी एक ऐसी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (नेहा राजवंश) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बहुत बड़े और नामचीन एडवोकेट की बेटी है। इतने बड़े बैकग्राउंड से होने के बावजूद वह अपने करियर में काफी संघर्ष कर रही है और लगातार केस हार रही है। अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए वह कई मुश्किल केसों को अपने हाथ में लेती है।
इस मुश्किल सफर में उसकी मुलाकात कोर्ट की एक बेहद तेज नजर रखने वाली और विनम्र स्टेनोग्राफर (सारिका रावत) से होती है। वह स्टेनोग्राफर उसकी छिपे हुए सबूतों और गवाहों के जरिए केस जीतने में मदद करने लगती है। लेकिन जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को अहसास होता है कि सब कुछ उतना सीधा नहीं है जितना दिख रहा है। दरअसल, उसे एक बहुत बड़े और चालाकी भरे षड्यंत्र का मोहरा बनाया जा रहा है।
फिल्म की खास बात यह है कि इसकी कहानी आगे बढ़ने के साथ दर्शकों को यह अंदाजा तो लग जाता है कि इन कोर्ट केसों को वह प्रॉसिक्यूटर खुद नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे से कोई और ही चला रहा है। लेकिन असली रोमांच और सस्पेंस तब सामने आता है जब उस मास्टरमाइंड के पीछे की वजह और उसका मकसद उजागर होता है। फिल्म का अंत बेहद चौंकाने वाला है, जो कानून और व्यवस्था के असली चेहरे को सामने लाता है।
OTT की क्वीन बनी रश्मिका मंदाना, Netflix ने बड़ी रकम में खरीदी एक्ट्रेस की ये दो फिल्में
इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस और एक्टिंग जुगलबंदी कमाल की है। इनके अलावा फिल्म में जाने-माने डायरेक्टर और एक्टर आशुतोष गोवारिकर भी बेहद अहम रोल में नजर आए हैं। इस प्राइम वीडियो ओरिजिनल फिल्म को हरमन बावेजा और अरुण सुकुमार ने तैयार किया है, जबकि इसका शानदार निर्देशन 'बरेली की बर्फी' और 'पंगा' जैसी फिल्में बना चुकीं अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। यदि आप सस्पेंस के शौकीन हैं तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें।
Location : New Delhi
Published : 25 May 2026, 3:01 PM IST
No related posts found.