बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने संभाली कमान; बृजमनगंज के बदलवार धमके

बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी और एसपी शहर से लेकर गांवों तक विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। 

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 May 2026, 11:10 PM IST
google-preferred

Maharajganj: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बदलवार पहुंचकर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों, नमाज स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं प्रभावी रहनी चाहिए। उन्होंने नमाज स्थलों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उपजिलाधिकारी फरेंदा को निर्देश दिए कि केवल पारंपरिक आयोजनों को ही अनुमति प्रदान की जाए तथा किसी भी नई परंपरा अथवा गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में स्वीकृति न दी जाए।

महराजगंज में अवैध खनन का खेल बेनकाब, SDM और CO की रेड से मचा हड़कंप

डीएम ने दिये ये निर्देश

जिलाधिकारी ने बलि स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा पशु अपशिष्टों के नियमानुसार निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खुले स्थानों पर किसी प्रकार की बलि न होने पाए तथा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

महराजगंज में तेल संकट के पीछे कालाबाजारी? शौचालय और किचन में छिपा मिला हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल

एसपी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर नमाज अदा न होने पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील भी की।

Location :  Maharajganj:

Published :  27 May 2026, 11:07 PM IST

Advertisement