मेरठ में तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मेरठ के सरधना में सड़क की बदहाल हालत एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। अटेरना-सलावे मार्ग पर हुए दर्दनाक बाइक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार और 3 मासूम बच्चों को गहरा सदमा लगा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 10 April 2026, 1:45 PM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला की मौत से पूरा परिवार उजड़ गया। सरधना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत से 3 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।

कैसे हुआ यह सड़क हादसा?

घटना 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। सरधना के किला खेवान मोहल्ले के रहने वाले युसूफ अपनी पत्नी अपशा और बच्चों के साथ खतौली रिश्तेदारी जा रहे थे, तभी अटेरना और सलावे गांव के बीच सड़क के ऊबड़-खाबड़ हिस्से पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर उछल गई। इस हादसे में अपशा सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह शादी का विवाद ‘महाभारत के युद्ध’ जैसा लगता है, 80 मुकदमे खारिज, पढ़ें पूरा मामला

डिवाइडर से टकराया महिला का सिर

संतुलन बिगड़ते ही बाइक पर बैठे सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और इसी दौरान अपशा का सिर जोर से नहर किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास भीड़ लग गई और तत्काल लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

अस्पताल में जिंदगी से जंग, लेकिन हार गई अपशा

परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत अपशा को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कई घंटे तक उनकी जान बचाने की कोशिश की। सिर में लगी गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

‘जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको मारना है‘…शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

अपशा अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई हैं। जिनमें 5 साल और 3 साल की दो बेटियां हैं। जबकि डेढ़ साल का एक बेटा भी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, बच्चों की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हैं।

Location :  Meerut

Published :  10 April 2026, 1:45 PM IST

Advertisement