हिंदी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Prayagraj News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिली जान से मारने की धमकी ने हड़कंप मचा दिया है। ऑडियो मैसेज के जरिए उन्हें खुलेआम चेतावनी दी गई है कि उनका अंजाम अतीक अहमद जैसा किया जाएगा। इस धमकी में न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, बल्कि उनकी यात्रा के दौरान हमला करने की बात भी कही गई है, जिससे मामला बेहद गंभीर हो गया है।
ऑडियो मैसेज में हत्या की खुली चेतावनी
बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल को ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर पहला धमकी भरा मैसेज आया था, जिसे ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद 6 अप्रैल की रात दो वॉइस मैसेज भेजे गए, जिनमें 33 बार गालियां दी गईं और हत्या की धमकी दी गई। इन ऑडियो में साफ कहा गया कि यात्रा के दौरान ही हमला किया जाएगा और उन्हें जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। ज्योतिष्पीठ ने इन ऑडियो को सार्वजनिक कर जांच की मांग उठाई है।
गविष्ठी यात्रा से पहले बढ़ी सुरक्षा चिंता
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों “गोमाता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत 3 मई से उत्तर प्रदेश में उनकी “गविष्ठी यात्रा” प्रस्तावित है, जिसमें वे गायों की सुरक्षा और गोधाम निर्माण को लेकर जागरूकता फैलाने वाले हैं। लेकिन यात्रा से ठीक पहले मिली इस धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब प्रशासन के लिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती बन गया है।
Nainital: शादी-ब्याह में गैस की लिमिट तय, अब ऐसे मिलेगा अस्थाई कनेक्शन, प्रशासन का नया नियम लागू
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहला मौका नहीं है जब शंकराचार्य को धमकी मिली हो। उनके समर्थकों का कहना है कि गोरक्षा अभियान के चलते कुछ लोग नाराज हैं और इसी वजह से उन्हें बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। फिलहाल इस मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आने वाली यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
Location : Prayagraj
Published : 9 April 2026, 5:02 AM IST