बकरीद को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, इन मार्गों पर सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन और प्रतिबंध

बकरीद के पर्व को लेकर गुरुवार 28 मई 2026 को महानगर क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। सुबह 6 बजे से नमाज समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

Gorakhpur: ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व को लेकर गुरुवार 28 मई 2026 को महानगर क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। सुबह 6 बजे से नमाज समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और कई स्थानों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और निर्धारित व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

बकरीद की नमाज महानगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और जामा मस्जिदों में सुबह 6 बजे से अदा की जाएगी। इसे देखते हुए घण्टाघर, शाहमारूफ, रायगंज, हजारीपुर और तुर्कमानपुर क्षेत्र समेत कई संवेदनशील इलाकों में यातायात नियंत्रण लागू रहेगा।

इन मार्गों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

जारी ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार जामा मस्जिद घण्टाघर से शाहमारूफ मार्ग पर नमाज शुरू होने से लेकर समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं अलहदादपुर की ओर से घण्टाघर और रायगंज जाने वाले वाहनों को भी रोक दिया जाएगा।

नार्मल टैक्सी स्टैंड से घण्टाघर मार्ग, रेती चौराहा से घण्टाघर मार्ग और इलाहीबाग चौराहा से बहरामपुर बंधे की ओर जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही भी अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

बहन की शादी तय होने से नाराज युवक ने उठाया खौफनाक कदम… गोरखपुर में घर में लगाई आग

भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं

शहर में भारी वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। बरफखाना की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा और उन्हें लालडिग्गी बंधा मार्ग से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

हजारीपुर क्षेत्र में भी विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। अलीनगर चौराहा से हजारीपुर जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा अथवा तरंग टॉकीज की ओर मोड़ा जाएगा, जबकि जटाशंकर से हजारीपुर की तरफ आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

गोरखपुर में सीएम सिटी के घाटों पर सुरक्षा नदारद, एक ही दिन में उठीं तीन मासूमों की अर्थियां

प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

इसके अलावा टीपी नगर चौराहा से नार्मल टैक्सी स्टैंड होकर तुर्कमानपुर, घण्टाघर और घोष कंपनी की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। तरंग ओवरब्रिज और गंगेज चौराहा से अलीनगर की ओर व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने लोगों से समय से पहले यात्रा की योजना बनाने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 May 2026, 11:36 PM IST

Advertisement