बांदा में दिलदहलाने वाला हादसा, काल बनकर आए ट्रक ने निगल ली 6 निर्दोषों की जिंदगी

यूपी के बांदा में गुरुवार रात को भयानक सड़क हादसा हो गया। एक बेलगाम ट्रक ने निर्दोष छ लोगों की जान ले ली। घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 May 2026, 2:21 AM IST
google-preferred

Banda: जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिसंडा ओरन मोड़ के पास साइकिल सवार को टक्कर मारकर भाग रहे मोरम का ट्रक ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायलों में दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद पुलिस  चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसा बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडा ओरन मोड़ के पास की हुआ। घटना की भयावहता को देखते हुए डीआईजी, जिलाधिकारीऔर पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

जानकारी के अनुसार साइकिल को टक्कर मारने के बाद एक ट्रक चालक भाग रहा था इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया जिसकी चपेट में आने से छ लोगों की मौत हो गई।

हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेकाबू होकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले एक साइकिल को जोरदार टक्कर मारी। साइकिल को टक्कर मारने के बाद भी ट्रक थमा नहीं और अनियंत्रित होकर पास ही मौजूद एक ई-रिक्शा के ऊपर पूरी तरह पलट गया। ट्रक के नीचे दबने के कारण मौके पर ही 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

यूपी में मौसम का डबल अटैक, बांदा में झुलसाती गर्मी और पूर्वांचल में तूफानी बारिश ने लोगों को चौंकाया

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे से गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण क्षेत्र में ट्रकों की रफ्तार पर लगाम लगाने और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।

मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी

मौके पर पैदा हुए तनाव और कानून व्यवस्था के हालातों को संभालने के लिए भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाने-बुझाने और कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया और जाम खुलवाया।

भागता रहा मौत का ट्रक… पीछे चीखें और आगे लाशें: बांदा का दिल दहला देने वाला हादसा

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायलों को एम्बुलेंस से  अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी समेत पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार का ढाढस बधाया।

Location :  Banda

Published :  28 May 2026, 1:49 AM IST

Advertisement