Sultanpur: पीछे से आई कार, भाई-बहन को मारी टक्कर… फिर गायब हो गया आरोपी, पुलिस ने ऐसे खोज निकाला

सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट के पास बीफार्मा छात्रा और उसके भाई को कार से टक्कर मारने के आरोपी अजीत सिंह को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त होंडा अमेज कार भी बरामद की है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 25 September 2026, 7:55 PM IST
google-preferred

Sultanpur: उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले में छेड़खानी का विरोध  करने पर भाई बहन को कार पीछे से टक्कर मार दी। मामला है जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के पास का जहां बीफार्मा छात्रा और उसके भाई को कार से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होंडा अमेज कार (UP16CH1045) भी बरामद की है। मामले में छात्रा के परिजनों ने आरोपी पर पहले से छेड़खाड़ करने और विरोध के बाद कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया था। इस आरोप के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े कचहरी चौराहे पर तांडव: देवरिया में दुकान न लगाने की धमकी और मारपीट के बाद भी न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित

कलेक्ट्रेट के पास हुई थी घटना

पुलिस के मुताबिक, घटना 23 सितंबर की शाम करीब पांच बजे तिकुनिया पार्क और कलेक्ट्रेट के पास हुई थी। आरोप है कि कार सवार अजीत सिंह ने स्कूटी सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हुए और छात्रा को गंभीर चोटें आईं। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया था।

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी काफी समय से छात्रा का पीछा कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। छात्रा द्वारा विरोध किए जाने के बाद आरोपी ने उसका पीछा किया और कलेक्ट्रेट के पास कार से टक्कर मार दी। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Lucknow: शंख एयरलाइंस के ऑफिस पर पहुंची आयकर टीम, मालिक श्रवण विश्वकर्मा से पूछताछ; इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जांच के घेरे में

तीन पुलिस टीमों ने की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी और कार की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस ने अजीत सिंह पुत्र अनिल सिंह, निवासी भागीपुर, थाना रामगंज, जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त होंडा अमेज कार भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: CJP Protest में हुआ कुछ ऐसा, आज दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिजीत दीपके को थमा दिया नोटिस, मेटा से भी मांगा जवाब

छात्रा की हालत सामान्य

पुलिस के ताजा अपडेट के मुताबिक, छात्रा को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था और अब उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल विवेक जादौन शामिल रहे।

Location :  sultanpur

Published :  25 September 2026, 7:55 PM IST

Related News

Advertisement