हिंदी
शंख एयरलाइंस के ऑफिस पर पहुंची आयकर टीम (Img: X)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित शंख एयरलाइंस के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया। वरदान खंड स्थित संख टावर में कंपनी के तीन मंजिला कार्यालय में आयकर विभाग के कई अधिकारी एक साथ पहुंचे और दस्तावेजों समेत कंपनी के वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी खंगालनी शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम शंख एयरलाइंस के मालिक श्रवण विश्वकर्मा से भी पूछताछ कर रही है। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से कंपनी के कारोबार, आय के स्रोत और वित्तीय लेन-देन से संबंधित जानकारी ली जा रही है।
सर्वे के दौरान टीम ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की। अधिकारियों द्वारा कंपनी के डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा को खंगाले जाने की जानकारी सामने आई है।
ये भी पढ़ें: Muzaffarnagar: स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध करने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट; Video Viral
आयकर विभाग की टीम कंपनी से जुड़े दस्तावेजों और बैंक खातों की जानकारी भी जांच रही है। अधिकारियों द्वारा आय के स्रोत, वित्तीय लेन-देन और निवेश से संबंधित रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के कारोबार के संचालन और विभिन्न स्थानों पर किए गए निवेश से जुड़ी जानकारी भी जांच के दायरे में बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: बिना आहट पहुंचे तीन बड़े अफसर: महराजगंज जेल में अचानक पड़ा छापा, खंगाली गई हर बैरक
कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सर्वे के दौरान कार्यालय परिसर में आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिहाज से शंख टावर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कार्यालय में मौजूद लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: पायलट के पास आई शराब की गंध, टेस्ट में खुला राज; फ्लाइट से उतारकर लिया एक्शन
शंख एयर के फाउंडर और चेयरमैन श्रवण कुमार विश्वकर्मा कानपुर से जुड़े कारोबारी हैं। उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, कारोबार में आने से पहले वह टेंपो चलाते थे। इसके बाद उन्होंने परिवहन, सीमेंट और स्टील समेत दूसरे कारोबार में भी कदम रखा।
Location : Lucknow
Published : 25 September 2026, 4:36 PM IST
Topics : IT Survey Lucknow News Shankh Airlines CEO UP News