हिंदी
जिला कारागार में अचानक पहुंचा प्रशासनिक अमला(IMG: Dynamite News)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के जिला कारागार महराजगंज में शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश अरविंद मालिक, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण से जेल प्रशासन में सतर्कता बढ़ गई। तीनों अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी बैरकों और बंदियों का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी बैरक से आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को नियमित चेकिंग और शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए।
जिला कारागार महराजगंज में जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अचानक हुए इस निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक के साथ पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी बैरकों और वहां निरुद्ध बंदियों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और जेल के भीतर की व्यवस्थाओं का परीक्षण करना रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में बैरकों की जांच की गई। इस दौरान जेल परिसर में सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर भी नजर रखी गई।
अब तेज आवाज बर्दाश्त नहीं! महराजगंज में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 261 डीजे संचालकों को नोटिस
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जेल अधीक्षक को कारागार में नियमित चेकिंग जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से शातिर किस्म के बंदियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा।
एसपी ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और नियमित जांच प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर बंदियों की गतिविधियों से संबंधित जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने को भी कहा गया।
महराजगंज में ECCE नियुक्ति पर सवाल, अभ्यर्थी बोली- मेरे नाम से किसने भेजा फर्जी प्रार्थना पत्र?
संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। अधिकारियों की मौजूदगी में बैरकों की जांच की गई और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान किसी भी बैरक से आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने की जानकारी सामने आई। प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल प्रशासन को भविष्य में भी नियमित निगरानी और सघन जांच जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।
Location : Maharajganj
Published : 25 September 2026, 3:33 PM IST
Topics : District Jail Inspection District Judge Jail Security Check Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Prison Inspection