पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, बंधाया ढांढस…

महाराजगंज के सिंदुरिया क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में नौशाद, उनकी पत्नी और सात माह की मासूम बेटी की मौत के बाद पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 April 2026, 9:11 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुईधुस के पास 23 अप्रैल गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जनपद को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में नौशाद (28 वर्ष), उनकी पत्नी सलेहा खातून (25 वर्ष) और उनकी सात माह की मासूम बेटी शहजादी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार नौशाद अपनी पत्नी और बेटी के साथ मोटरसाइकिल से परतावल दवा कराने जा रहे थे। जैसे ही वे बलुईधुस के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम छा गया।

utu.be/2DSg4w07IF8पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने परिवार से की मुलाकात

सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल पीड़ित परिवार से मिलने उनके पैतृक आवास भारत खण्ड पकड़ी पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।

Maharajganj News: फरेंदा में गौ संरक्षण के लिए उठी आवाज, स्थानीय लोगों ने भी किया समर्थन

घर का माहौल पूरी तरह गमगीन था। नौशाद की मां और अन्य परिजन पूर्व मंत्री के सामने अपना दर्द बयां करते हुए बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि "मेरा बेटा अब कब वापस आएगा" इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं की आंखें भी नम हो गईं। हर कोई इस त्रासदी से भावुक नजर आया।

Maharajganj

आर्थिक सहायता और मदद का आश्वासन

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है, जिसमें एक पूरा परिवार खत्म हो गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सरकारी व व्यक्तिगत सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

गोरखपुर में मामूली कहासुनी को लेकर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव, हीरालाल जख्मी, अमरनाथ यादव, जाफर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  27 April 2026, 8:19 PM IST

Advertisement