गोरखपुर में मामूली कहासुनी को लेकर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले की घटना का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

Gorakhpur: जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले की घटना का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 अप्रैल 2026 की है, जब वादी अपने भाई के साथ सामान्य बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कसाब मोहल्ला लालगंज निवासी वसीम राईन उर्फ गुड्डू अचानक वहां पहुंचा और बिना किसी ठोस कारण के विवाद करने लगा। जब वादी ने विरोध किया, तो आरोपी ने उग्र होकर चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वादी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।  पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर में फर्जी दस्तावेज से मकान हड़पने वाली महिला गिरफ्तार

आरोपी के पास से चाकू बरामद

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ, जिसके आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पहले भी आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड: 493 महिला आरक्षियों ने ली शपथ

इस कार्रवाई में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 April 2026, 7:28 PM IST

Advertisement