Sonbhadra crime: जंगल में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी, घर से नाराज होकर निकली थीं और फिर…

सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में खाड़पाथर जंगल में एक अधेड़ महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय शुकवरिया देवी के रूप में हुई है, जो रविवार रात घर से नाराज होकर निकली थीं।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 9 March 2026, 11:28 AM IST
google-preferred

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब खाड़पाथर जंगल में एक अधेड़ महिला का शव मिला। जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल की ओर जाने वाले कुछ ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की और आसपास के इलाके की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

गोरखपुर में पेयजल संकट गहराया, मिनी ट्यूबवेल बना शोपीस, नगरवासियों ने लगाए ये आरोप

शुकवरिया देवी के रूप में हुई पहचान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृत महिला की पहचान 50 वर्षीय शुकवरिया देवी पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र खरवार के रूप में हुई है। वह पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर गांव की रहने वाली थीं। परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, शुकवरिया देवी रविवार रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर नाराज हो गई थीं और घर से बाहर निकल गई थीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं।

‘कोच साहब की मुस्कान खतरनाक कॉम्बिनेशन!’ धोनी ने गौतम गंभीर पर क्या लिखा, फैंस हो गए इमोशनल

परिवार के लोगों ने उन्हें ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार को जंगल में उनका शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 9 March 2026, 11:28 AM IST

Advertisement
Advertisement