राजर्षि शाहू महाराज की 151वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया पीडीए पंचायत का आयोजन

महराजगंज में राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की 151वीं जयंती और पीडीए पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 26 June 2025, 5:57 PM IST
google-preferred

महराजगंज: समाजवादी पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय के एक मैरेज हॉल में राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की 151वीं जयंती और पीडीए पंचायत कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहे।

अपने संबोधन में भारती ने कहा कि राजर्षि शाहू महाराज भारतीय समाज के पहले ऐसे शासक थे जिन्होंने सामाजिक समानता, शिक्षा और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) वर्गों के सशक्तिकरण के विजन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के सामाजिक परिदृश्य में शाहू जी के विचारों की प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सुशील कुमार, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, श्रीपति आज़ाद, डॉ. राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष निमेश मंगल, राजेश यादव, संतोष कृष्णमणि त्रिपाठी, सुमन ओझा, डॉ. एस.एस. पटेल, शमशुल हुदा और जिला उपाध्यक्ष प्रयण गौतम ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने शाहू महाराज के योगदान को याद करते हुए सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम का संचालन समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र बौद्ध ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, समाजसेवी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 26 June 2025, 5:57 PM IST