गजाला हत्याकांड: साली को ज्यादा दहेज मिला तो भड़का पति, विवाद के बाद पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

सहारनपुर के नानौता में गजाला हत्याकांड में पुलिस ने उसके पति इरफान को गिरफ्तार किया है। जांच में साली को ज्यादा दहेज मिलने और संतान न होने को लेकर दंपती के बीच विवाद की बात सामने आई है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 29 September 2026, 5:44 PM IST
google-preferred

Saharanpur: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय गजाला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति इरफान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में साली की शादी में ज्यादा दहेज मिलने और दंपती के बीच संतान न होने को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

बहन की शादी में मायके आई थी गजाला

नानौता के मोहल्ला चाहमंजिली कोट निवासी गजाला की शादी वर्ष 2012 में शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी इरफान से हुई थी। गजाला अपनी छोटी बहन नीलोफर की 21 सितंबर को हुई शादी में शामिल होने के लिए पति के साथ मायके आई थी।

ये भी पढ़ें: PNB घोटाला: नीरव मोदी के करीबी पर CBI का शिकंजा, UAE से भारत लाया गया संदीप मिस्त्री

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे गजाला और इरफान मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के बाद इरफान ने उस्तरे से गजाला के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल कॉलेज पिखलनी परिसर से गिरफ्तार किया है।

साली को ज्यादा दहेज मिलने से था नाराज

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ससुराल पक्ष ने उसकी साली की शादी में ज्यादा दहेज दिया था। इसी बात को लेकर वह अपनी पत्नी को उलाहना देता था। पुलिस का कहना है कि इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि दंपती के बीच पहले से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार, बच्चा न होने को लेकर भी आरोपी द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर में शिक्षक दंपती की हत्या से मचा हड़कंप, शिक्षक संघ में उबाल; अब आंदोलन की चेतावनी

सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया की मामले की जांच में दहेज और संतान न होने से जुड़े विवाद के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपी की मां की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Location :  saharanpur

Published :  29 September 2026, 5:44 PM IST

Related News

Advertisement