महराजगंज के DM संतोष कुमार शर्मा ने लिया इस खास कार्य का जायजा, जानिये पूरा अपडेट

महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और निर्धारित समयसीमा को लेकर…पढ़ें पूरी खबर

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और निर्धारित समयसीमा को लेकर अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए।

क्या है पूरी खबर?

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा और निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए और सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यकतानुसार संसाधनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

गैस एजेंसियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: गोदाम में छिपाए 27 सिलेंडर बरामद, रेस्टोरेंट में ऐसे हुआ भंडाफोड़

हॉल करीब 721 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में तैयार

जानकारी के अनुसार, यह बहुउद्देशीय हॉल करीब 721 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है। इसमें मुख्य हॉल के अलावा शौचालय, सड़क और अन्य सहायक सुविधाओं का भी निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लागत लगभग 15 करोड़ 16 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

चारधाम यात्रा सीजन से ठीक पहले प्रशासनिक फेरबदल, बद्री-केदार समिति के CEO कार्यमुक्त; आखिर क्यों हुआ ये फैसला?

अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

निर्माण कार्य का शुभारंभ दिसंबर माह में किया गया था और इसे अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि यह हॉल विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, बैठकों और आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना बेहद जरूरी है।

चारधाम यात्रा सीजन से ठीक पहले प्रशासनिक फेरबदल, बद्री-केदार समिति के CEO कार्यमुक्त; आखिर क्यों हुआ ये फैसला?

जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीएम ने सभी से समन्वय बनाकर कार्य को गति देने और समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 19 March 2026, 6:57 PM IST

Advertisement