हिंदी
दुर्घटना में हुई मौत
रायबरेली: उत्तर प्रदेश में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन हादसे में लोगों की जान चली जा रही है। इसी बीच डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर बिजली पावर हाउस के पास आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराकर पलट जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, क्रिस्टा चार पहिया वाहन में पांच लोग सवार थे। ये सभी रायबरेली रेलवे स्टेशन से अपने दोस्तों को लेकर सांगीपुर वापस जा रहे थे। इसी दौरान, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सुपर-8 में भारत की बड़ी टक्कर: साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे में मुकेश पुत्र रनवीर निवासी मंशागढ़ी नगलिया, थाना चांदपुर देहात, बुलंदशहर और कुनाल पुत्र मुकेश निवासी मंशागढ़ी नगलिया रामू पुत्र सुभाष निवासी जिरौली, थाना अकराबाद, अलीगढ़; चंदन निवासी सांगीपुर, प्रतापगढ़; और दीपांशु गाड़ी पर सवार थे। बताया गया है कि सभी लोग बुलंदशहर से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रांतीय सिविल सेवा के 7 अधिकारियों को IAS अफसर के पद पर मिली नियुक्ति, देखिये लिस्ट
घायल अस्पताल में भर्ती
इस मामले में डीह थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि दुर्घटना आज सुबह हुई। चंदन मिश्रा निवासी सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ की चचेरी बहन की शादी 19 फरवरी की थी। जिसमे शामिल होने के लिये नौचंदी ट्रेन उनके तीन दोस्त शामिल होने आए थे। उन्हें लेने के लिये चंदन मिश्रा व अभिषेक सिंह सांगीपुर से कार से आये थे। डीह के पावर हाउस के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमे तीन युवकों मुकेश, कुनाल और रामू की मौत हो गई जबकि चंदन व अभिषेक घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भर्ती किया गया जबकि मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
Location : RaeBareli
Published : 18 February 2026, 10:38 AM IST
Topics : crime news Latest News Road Accident UP Police