हिंदी
कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर हादसा
Nainital: कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। कालाढूंगी कोतवाली क्षेत्र में प्रिया बैंड के पास एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन के ब्रेक अचानक फेल हो गए। जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई।
हादसे के वक्त वाहन में कुल 17 पर्यटक सवार थे। यह नैनीताल घूमकर गाजियाबाद वापस लौट रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने यात्रियों के बीच दहशत फैला दी और कुछ ही पलों में खुशी का सफर डर और चीख-पुकार में बदल गया।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बड़ा हादसा : पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर पलटा। 17 सवारों में 2 की हालत गंभीर, ब्रेक फेल होने की आशंका। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम, घायलों को अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच जारी।@nainitalpolice_ #NainitalAccident #UttarakhandNews… pic.twitter.com/Xm7gPhzdqW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 5, 2026
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन पलटते ही उसमें सवार लोग अंदर फंस गए और मदद के लिए चीखने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई और बचाव कार्य शुरू किया।
सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कालाढूंगी अस्पताल भेजा गया।
इस हादसे में 2 पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दी जा सकती है।
नैनीताल वासियों के लिए राहत की बड़ी खबर, टोल और पार्किंग में मिलेगा ये फायदा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होना मुख्य वजह बताया जा रहा है, लेकिन तकनीकी खामी और लापरवाही जैसे अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Location : Nainital
Published : 6 April 2026, 1:34 AM IST