नैनीताल वासियों के लिए राहत की बड़ी खबर, टोल और पार्किंग में मिलेगा ये फायदा

नैनीताल जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी है। दरअसल नगरपालिका जल्द नई व्यवस्था लागू करने जा रही है, जिसके तहत यूके-04 नंबर प्लेट वाले वाहनों को टोल और पार्किंग में बड़ी राहत मिलेगी। जिले के निवासियों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए कवायद तेज कर दी गई है।

 Nainital: शहर में प्रवेश के लिए लंबे समय से भारी टोल और पार्किंग शुल्क अदा करने की मजबूरी झेल रहे नैनीताल जिले के लोगों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका प्रशासन जिले के वाहनों के लिए एक नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है, जिसके तहत यूके-04 नंबर प्लेट वाले वाहनों से कम शुल्क लिया जाएगा।

इनको मिलेगी बड़ी राहत

यह कदम खास तौर पर उन कर्मचारियों, कारोबारियों और छात्रों के लिए राहत लेकर आएगा, जो रोजाना हल्द्वानी, भीमताल, भवाली और कालाढूंगी जैसी जगहों से नैनीताल आते हैं और अब तक पर्यटकों के समान ही शुल्क चुकाते थे। भारी रकम देना उनके लिए एक आर्थिक बोझ बन चुका था।

नैनीताल में खौफनाक वारदात! ढाबे के बाहर खड़ी कार पर चढ़ाया ट्रैक्टर, अंदर बैठे लोगों में मची चीख पुकार, CCTV में कैद हुई घटना

पूरे जिले में होगी ये व्यवस्था

नगरपालिका पहले शहरवासियों को वार्षिक पास की सुविधा देती थी, लेकिन अब इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू करने पर विचार किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के अनुसार, उच्च न्यायालय ने नगरपालिका को लेकब्रिज चुंगी को ठेके पर देने की अनुमति दी है, जिसके बाद जिला निवासियों को शुल्क में राहत देने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

नैनीताल में छात्रा की मौत ने हिलाया शहर! मुंह से खून और पोस्टमार्टम ने खोला चौंकाने वाला राज, पढ़ें पूरी खबर

रोजमर्रा के सफर में मिलेगी राहत

नई व्यवस्था लागू होने पर टोल बैरियर पर जिले के वाहनों से कम शुल्क लिया जाएगा और पार्किंग में भी छूट मिलेगी। प्रशासन जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसमें स्थानीय लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। नगर पालिका का यह प्रयास न सिर्फ आम लोगों का आर्थिक बोझ कम करेगा, बल्कि उनके रोजमर्रा के सफर को भी आसान बनाएगा।

बता दें कि फिलहाल टोल टैक्स 300 रुपये और पार्किंग शुल्क 500 रुपये लिया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद टोल टैक्स 200 रुपये हो सकता है। पार्किंग शुल्क में छूट पर अभी विचार किया जा रहा है। इस निर्णय से जिले के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 4 April 2026, 2:25 AM IST

Advertisement