गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गीडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर अपनी सख्ती का संदेश दिया है।

Gorakhpur: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गीडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर अपनी सख्ती का संदेश दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कुस्तुभ8  के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त भानू प्रताप गिरी उर्फ भानू गिरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त भानू प्रताप गिरी उर्फ भानू गिरी, थाना गीडा क्षेत्र के चिरैयाडाड गांव का निवासी है और लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ थाना गीडा में मु0अ0सं0 730/25 धारा 2(ख) (I)(XI) व 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

संगठित अपराध से जुड़ा था नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित रूप से चोरी जैसे अपराधों को अंजाम देता था। यह गिरोह इलाके में सक्रिय रहकर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ था।

गोरखपुर के चर्चित खुशबू भाभी हत्याकांड का खुलासा, जिसके लिए पति और देवर से बनाई थी दुश्मनी, उसी ने…

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आपराधिक साजिश और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। लगातार अपराध में लिप्त रहने के कारण पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी

इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के साथ हेड कांस्टेबल प्रेम बहादुर सिंह और सुमंत यादव की अहम भूमिका रही। टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

गोरखपुर में महिला ही निकली महिला की दुश्मन, अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग, जब सुसाइड पर आई बात तो…

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही उसके अन्य साथियों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 5 April 2026, 8:59 PM IST

Advertisement