हिंदी
देवरिया में पुलिस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
देवरिया: यूपी के देवरिया में शुक्रवार की शाम गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस चन्नाप्पा ने देवरिया नगर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त बाजारों में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
डीआईजी ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया।
देवरिया में सनसनीखेज वारदात, जानें इलाके में क्यों है दहशत
उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए नियमित गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
डीआईजी की इस अचानक पैदल गश्त से पुलिस महकमे में भी सक्रियता देखने को मिली। वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की मौजूदगी से खुद को अधिक सुरक्षित महसूस किया और इस पहल की सराहना की। शहर के प्रमुख चौराहों पर देर शाम तक पुलिस बल मुस्तैद नजर आया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत दिखाई दी।
साथ ही उन्होंने शहर के विभिन्न व्यापारियों संगठनों के पदाधिकारी एवं आम नागरिकों से संवाद किया पुलिस एवं आम नागरिक में सामंजस्य स्थापित करने के लिए यह उनकी मजबूत पहल देखने को मिली।
Location : Deoria
Published : 6 June 2026, 11:04 AM IST