हिंदी
झांसी में एक युवती से दरिंदगी (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Jhansi: जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र से शनिवार को एक युवती से हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना दिया। जब युवती की शादी हुई तो दूसरे दिन ही पति को वीडियो भेज दिए।
आरोपी यही नही रुका। उसने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया लेकिन पीड़ित जब मिलने नहीं पहुंची तो सिरफिरे ने वीडियो को सोशल मीडिया मे शेयर कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि छ साल पहले उसकी दोस्ती कोतवाली के कसाई मंडी निवासी नवाब करैशी पुत्र आजाद कुरैशी से हुई थी। नवाब का पिता मछली कारोबारी है। नवाब उसके काम में हाथ बंटाता है। नवाब ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का वादा किया लेकिन युवती ने जब शादी करने की बात की तो उसने खुद को शादीशुदा बताया और शादी करने से मुकर गया।
पीडिता ने बताया कि मेरी शादी हो रही थी। आरोपी नबाव कुरैशी ने कहा कि कि आखरी बार मिल लो। बातों में आकर वह 23 मार्च को उससे मिलने रक्सा के सिजवाहा स्थित एडीएस हेवन नामक रेस्टोरेंट पहुंची। उसने कहा कि होटल के अंदर जाने से उसने इंकार किया। इस बात पर उसका झगडा हो गया। इसके सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग भी है।
मुजफ्फरनगर में ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को मजबूरन चलानी पड़ी गोली
युवती ने बताया कि आरोपी ने एनर्जी डिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद उसके साथ रेप करके अश्लील वीडियो एवं फोटो बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की और वीडियो दिखाते हुए वायरल करने की धमकी दी।
पीडित ने आगे बताया कि दोबारा न मिलने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ देनों बाद वह उसे फिर बुलाने लगा। इनकार करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो को ग्रूप में भेजकर शेयर कर दिया। ससुरालजनों ने उसे घर से निकाल दिया। पीडिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
Location : Jhansi
Published : 6 June 2026, 10:25 AM IST