हिंदी
दहेज हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार (फोटो- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गौरीबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गौरीबाजार कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास से दबोच लिया। मामले में उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामसिंगार उर्फ कृष्णा निषाद, पुत्र स्वर्गीय रामसूरत निषाद, निवासी छेरिहा, थाना गौरीबाजार के रूप में हुई है। आरोपी थाना गौरीबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 300/2026 में धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित था।
पुलिस ने बताया कि कुशीनगर निवासी भरत निषाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। मामले की विवेचना जारी है।
Deoria: सांसद शशांक मणि ने दूसरे साल का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, विकसित भारत के संकल्प पर की चर्चा
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है।
Location : Deoria
Published : 21 July 2026, 11:37 AM IST