“दहेज के लिए मार डाला…” मां की गुहार पर जागा प्रशासन, बरेली के चर्चित रिंकी हत्याकांड में 3 गिरफ्तार
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में चार महीने पहले हुई विवाहिता रिंकी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दहेज हत्या के आरोपी पति वीरेन्द्र, ससुर गंगाराम और सास मुन्नीदेवी को ऐंठपुरा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।