हिंदी
मानवतावादी अर्थव्यवस्था पर भाजपा की गोष्ठी (फोटो: डाइनामाइट न्यूज)
मानवतावादी अर्थव्यवस्था पर भाजपा की
Deoria: देवरिया में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से "मानवतावादी अर्थव्यवस्था" विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं देवरिया निवासी रत्नाकर जी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने संसदीय कार्यकाल के दूसरे वर्ष का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया।
गोष्ठी में सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, जिले के जनप्रतिनिधि, दोनों जिलाध्यक्ष और करीब 500 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि बैठक में "विकसित भारत" के संकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही देवरिया और कुशीनगर को विकसित जिलों के रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
Deoria: चोरी के शक में नाबालिग से अमानवीय व्यवहार का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
सांसद ने कहा कि एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर आधारित मानवतावादी अर्थव्यवस्था के माध्यम से किसान, युवा, महिला और गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने दूसरे वर्ष का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया। उन्होंने बताया कि इसमें पिछले एक वर्ष के दौरान क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, संसद में उठाए गए मुद्दों और जनसेवा से जुड़े प्रयासों का विस्तृत विवरण दिया गया है, ताकि जनता उनके कार्यों से सीधे रूबरू हो सके।
Location : Deoria
Published : 14 July 2026, 6:56 PM IST