Deoria: मां-बाप का इकलौता सहारा था युवक, यूक्रेन में रूसी हमले का बना शिकार

रोजगार की तलाश में घर से हजारों किलोमीटर दूर गया देवरिया का एक युवक रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ गया। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था और 10 जून को ओशन ग्रेस शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने घर से निकला था।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 July 2026, 10:51 PM IST
google-preferred

Deoria: जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक युवक की रूसी हमले में मौत हो गई।  यूक्रेन के गोल्डेन लियो शिप पर ओडेसा बंदरगाह के काला सागर के समीप रूस के तीन क्रूज मिसाइल हमले में उसकी जान चली गई। वह ओशन ग्रेस शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने घर से 10 जून को गया था। मौत की सूचना मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। युवक मां-बाप का इकलौता चिराग था।

युवक की पहचान गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम करमेल निवासी अभिषेक निषाद (21 वर्षीय) पुत्र कौशल निषाद के रूप में हुई है। वह एक माह पूर्व अपने परिवार में खुशहाली लाने के पानी के जहाज में कार्य करने गया। 19 जुलाई को यूक्रेन के ओडेसा पोत के समीप हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सहकर्मियों ने उसे नजदीक ओडेसा के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई।

देवरिया में आखिर क्यों अचानक बढ़ी किसानों की टेंशन? आम लोगों और राहगीरों की भी बढ़ीं मुश्किलें

घर का इकलौता बेटा था युवक

जानकारी के अनुसार वह अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता गांव में खेती बाड़ी का काम करते है।  माता अनिता देवी और दो बहने भाई के मौत की खबर सुनकर बेहोश हो रही हैं।

देवरिया ट्रॉमा सेंटर निर्माण में देरी पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

परिजन कर रहे शव आने का इंतजार

मृतक अभिषेक निषाद अपने घर की माली हालत को सुधारने के लिए  पहली बार कमाने गया था। बहनों की परवरिश और मां-बाप के बुढ़ापे की लाठी हमेशा के लिए टूट गई। दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजन अपने बेटे के शव आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

Location :  Deoria

Published :  20 July 2026, 10:47 PM IST

Advertisement