UP News 6th June: राज्य की सियासत गरमाई…अखिलेश ने योगी को घेरा, निचलौल के नहर में कूदा युवक; पढ़ें यूपी की सभी बड़ी खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 June 2026 , 4:34 PM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 06 Jun 2026 04:34 PM (IST)

      UP News Live Updates: मछली मारने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में पांच नामजद समेत दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा

      महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनपिपरी खुर्द गांव में मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपितों समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    • 06 Jun 2026 04:30 PM (IST)

      UP News Live Updates: झांसी में खूनी हमला, बिजली शिकायत से लौट रहे युवक की हत्या

      झांसी में एक मामूली बिजली शिकायत के बाद लौट रहे युवक पर ऐसा खूनी हमला हुआ कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तलवार और फरसे से लैस आधा दर्जन हमलावरों ने युवक को रास्ते में घेरकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि मंदिर के आसपास होने वाली कथित अवैध गतिविधियों का विरोध करना गौरीशंकर को भारी पड़ गया।

    • 06 Jun 2026 04:29 PM (IST)

      UP News Live Updates: झांसी में भूसा वाहन पलटा, बिजली-पानी ठप

      झांसी के टहरौली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक नतीजा सामने आया है। भूसे से लदा एक चार पहिया वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बिजली का पोल और शीशम का विशाल पेड़ धराशायी हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस लापरवाही की कीमत अब सैकड़ों गांवों को चुकानी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति ठप्प होने से बढ़वार डैम से होने वाली जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई है।

    • 06 Jun 2026 04:27 PM (IST)

      UP News Live Updates: देवरिया में तहसीलदार पर मुकदमे में हेराफेरी का आरोप

      देवरिया के भाटपाररानी तहसील से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक फरियादी ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार और एक निजी कर्मचारी पर मुकदमे के दस्तावेजों में कथित हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसे न्याय से वंचित करने के लिए जानबूझकर अभिलेखों में बदलाव किया गया। तहसील स्तर पर सुनवाई न होने के कारण पीड़ित को जिला मुख्यालय आकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी। उसने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    • 06 Jun 2026 04:25 PM (IST)

      UP News Live Updates: मोहर्रम को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट

      बरेली आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने गूगल मीट के माध्यम से जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों (सीओ) और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति और मोहर्रम की तैयारियों का जायजा लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    • 06 Jun 2026 04:23 PM (IST)

      UP News Live Updates: मिर्जापुर में 'हर घर नल' योजना पड़ी ठप

      मिर्जापुर के पहाड़ी क्षेत्रों में 'हर घर नल' योजना भ्रष्टाचार और अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। गांवों में पानी की टंकियां, ट्यूबवेल और ऑपरेटर होने के बावजूद लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। राजगढ़ ब्लॉक के नोनौटी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेई से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अब जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पर मजबूर होना पड़ा है।

    • 06 Jun 2026 04:20 PM (IST)

      UP News Live Updates: झांसी में दुष्कर्म का वीडियो वायरल, आरोपी फरार

      झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में एक युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया है। मछली कारोबारी के बेटे नवाब कुरैशी ने खुद को कुंवारा बताकर युवती से दोस्ती की और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। युवती की शादी होने पर आरोपी ने अगले ही दिन उसके पति को वीडियो भेज दिया। पीड़िता के न मिलने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    • 06 Jun 2026 04:19 PM (IST)

      UP News Live Updates: फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति ने किया सीवरेज परियोजना का शुभारंभ

      फतेहपुर के मदारीपुर कला गांव में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष व पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने सीवरेज परियोजना का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई नेता मौजूद रहे। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वे जनपद में सीवरेज निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत थीं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जनता से किए वादे को पूरा किया है, जिससे जनपद वासियों को एक बड़ी सौगात मिली है।

    • 06 Jun 2026 04:02 PM (IST)

      UP News Live Updates: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

      ग्राम कोकदा खानापारा में खेत की मेड़ के पास करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय अवनीश की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आए तीन अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कश्मीर सिंह पर खेत में जानबूझकर बिजली का खुला तार छोड़ने का आरोप लगाया है। घटना उस समय हुई जब अवनीश सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    • 06 Jun 2026 04:01 PM (IST)

      UP News Live Updates: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

      गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने संगठित अपराध और अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए पिछले साढ़े तीन वर्षों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत चलाए गए अभियान में पुलिस ने 340 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर की गई। पुलिस का मानना है कि केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई करना भी अपराध नियंत्रण की प्रभावी रणनीति है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    • 06 Jun 2026 03:31 PM (IST)

      UP News Live Updates: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

      ग्राम कोकदा खानापारा में खेत की मेड़ के पास करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय अवनीश की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आए तीन अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कश्मीर सिंह पर खेत में जानबूझकर बिजली का खुला तार छोड़ने का आरोप लगाया है। घटना उस समय हुई जब अवनीश सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    • 06 Jun 2026 03:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: '2047 तक कोई स्कोप नहीं': जयवीर सिंह

      मैनपुरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने दिल्ली में विपक्षी दल के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको अधिकार है, लेकिन देश को मोदी जी पर पूरा भरोसा है। भाजपा को मिल रहे भारी जन समर्थन के चलते अगले 20 साल यानी 2047 तक किसी अन्य पार्टी के लिए कोई स्कोप नहीं है। वहीं, शंकराचार्य के कार्यक्रम में डिंपल यादव की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि उनके महाकुंभ के पहले और बाद के आचरण को पूरा देश देख रहा है, इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

    • 06 Jun 2026 03:27 PM (IST)

      UP News Live Updates: HPCL कांड में डीजीएम की पत्नी ने की एसएसपी से मुलाकात

      बदायूं एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक डीजीएम की पत्नी रश्मि गुप्ता ने एसएसपी अंकिता शर्मा से मुलाकात कर मामले की तह तक जाने की मांग की। एसएसपी ने बताया कि मामले की विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है और अब यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। पीड़ित परिवार ने सवाल उठाया कि कॉन्फ्रेंस रूम जैसी सुरक्षित जगह पर हत्या क्यों हुई?

    • 06 Jun 2026 01:55 PM (IST)

      UP News Live Updates: योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

      उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक बयान दिया जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया है। दोनों नेताओं के बीच शुरू हुई यह जुबानी जंग अब राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बन गई है।

      दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में जल संरक्षण और हर घर नल योजना का जिक्र करते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा था कि सरकार हर घर तक पानी पहुंचाने का काम कर रही है, लेकिन कुछ लोग टोंटी चोरी कर लेते हैं और कुछ लोग उसे खुला छोड़ देते हैं। पढ़ें पूरी खबर

    • 06 Jun 2026 01:54 PM (IST)

      UP News Live Updates: निचलौल के नहर में कूदा युवक, तलाश जारी

      महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर स्थित चमनगंज पुल से शुक्रवार रात एक युवक के नहर में कूदने के बाद लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी और एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। हालांकि शनिवार दोपहर तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के महाशय वार्ड निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी शुक्रवार रात करीब आठ बजे झुलनीपुर नहर के चमनगंज पुल के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने पुल से नहर में छलांग लगा दी, जिसके बाद वह पानी के तेज बहाव में ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर

    • 06 Jun 2026 12:54 PM (IST)

      UP News Live Updates: फिरोजाबाद में सड़क किनारे खड़ी कार बनी काल, देखें खौफनाक Video

      उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खोलने से ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    • 06 Jun 2026 12:33 PM (IST)

      UP News Live Updates: भारत–नेपाल बॉर्डर से भारत में क्या लाने की थी कोशिश?

      भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त कार्रवाई में एक विदेशी नागरिक को 4.532 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

    • 06 Jun 2026 12:14 PM (IST)

      UP News Live Updates: मुज़फ्फरनगर में बाइक सवार परिवार कों ट्रक नें कुचला

      मुज़फ्फरनगर से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना छपार थाना क्षेत्र के दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सिसौना कट के पास स्थित पूजा होटल के निकट हुई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह तीनों बाइक सवार मुज़फ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

    • 06 Jun 2026 12:13 PM (IST)

      UP News Live Updates: गोरखपुर में फर्जी स्टाम्प तस्कर की डेढ़ करोड़ की इमारत कुर्क

      गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी स्टाम्प बेचकर करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले आरोपी रामलखन जायसवाल की तीन मंजिला इमारत को कुर्क कर लिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा जब्त की गई इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गैंग बनाकर अवैध रूप से यह काली कमाई की थी और इस मकान को अपनी पत्नी उर्मिला देवी के नाम पर दर्ज कराया था।

    • 06 Jun 2026 11:46 AM (IST)

      UP News Live Updates: लखनऊ में सब इंस्पेक्टर भर्ती अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

      उत्तर प्रदेश में 4,543 पदों पर सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इन अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (DV/PST) आगामी 15 जून से शुरू होने जा रहा है। यह सत्यापन प्रक्रिया प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी।

    • 06 Jun 2026 11:44 AM (IST)

      UP News Live Updates: लखनऊ में हाईवे पर सिल्ट छोड़ भूला नगर निगम

      लखनऊ नगर निगम के आरआर विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नाला सफाई से निकली सिल्ट को पिछले तीन दिनों से रिंग रोड हाईवे के बीचों-बीच छोड़ दिया गया है। इससे उड़ रही गंदी धूल राहगीरों की सेहत और सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

    • 06 Jun 2026 11:12 AM (IST)

      UP News Live Updates: अमेठी में दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत

      अमेठी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रात में सो रहे एक दलित परिवार पर अचानक कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबने से मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ सो रहा एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर राजस्व टीम के न पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखी, जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    • 06 Jun 2026 11:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: झोपड़ी में सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

      चन्दौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया कला गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे 32 वर्षीय युवक बेचई की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

    • 06 Jun 2026 10:50 AM (IST)

      UP News Live Updates: आजमगढ़ में दो बहनों से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

      आजमगढ़ के गंभीरपुर क्षेत्र में दो बहनों से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

    • 06 Jun 2026 10:24 AM (IST)

      UP News Live Updates: मुजफ्फरनगर में 10 लाख की कफ सिरप बरामद

      मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद की है। मौके से 3 लाख रुपये नकद और एक ऑल्टो कार भी जब्त की गई है।

    • 06 Jun 2026 10:14 AM (IST)

      UP News Live Updates: सेल्समैन की आबकारी इंस्पेक्टर ने की पिटाई

      पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के कुर्रैया कलां में दुकानों का चिन्हीकरण करने गए आबकारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने एक सेल्समैन की बेरहमी से पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर ने पहले गाली-गलौज की और फिर जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

    • 06 Jun 2026 09:41 AM (IST)

      UP News Live Updates: चन्दौली में घटिया सड़क निर्माण को लेकर भारी बवाल

      चन्दौली के चतुर्भुजपुर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों और सभासदों ने जमकर हंगामा किया। वार्ड-1 के सभासद पारसनाथ यादव और क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मानक दरकिनार कर सिर्फ गिट्टी डालकर लेवलिंग की जा रही है और बिटुमेन की मात्रा बेहद कम है। टिकाऊ सड़क और एस्टीमेट के अनुसार काम की मांग करते हुए उन्होंने काम रुकवा दिया और सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

    • 06 Jun 2026 09:18 AM (IST)

      UP News Live Updates: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

      सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी है।

    • 06 Jun 2026 09:16 AM (IST)

      UP News Live Updates: कानपुर देहात में पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप

      कानपुर देहात के मूसानगर में थानाध्यक्ष रीना गौतम पर ट्रक ड्राइवर ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। चालक का कहना है कि एंट्री न होने पर खाली ट्रक का 5 लाख का जुर्माना काटा गया और विरोध करने पर उसे सीज कर दिया गया।

    • 06 Jun 2026 08:39 AM (IST)

      UP News Live Updates: झांसी में रेप का वीडियो वायरल कर तोड़ी शादी

      झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में मछली कारोबारी के बेटे नवाब कुरैशी ने युवती को शादी का झांसा देकर रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। युवती की दूसरी जगह शादी होने पर आरोपी ने अगले ही दिन उसके पति को वीडियो भेज दिए। पीड़िता के न मिलने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    • 06 Jun 2026 08:37 AM (IST)

      UP News Live Updates: मुजफ्फरनगर में वांछित चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

      मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह भाग निकला। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल, अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर चोरी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले पकड़े गए गैंग का फरार सदस्य था।

    • 06 Jun 2026 08:35 AM (IST)

      UP News Live Updates: मुजफ्फरनगर में दोस्त को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा

      मुजफ्फरनगर के फुगाना में शराब पार्टी कर लौटे युवक के परिजनों ने उसके दोस्त नफीस को घर में घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    • 06 Jun 2026 08:25 AM (IST)

      UP News Live Updates: बागपत में शिक्षक का फोन हैक, हजारों की ठगी

      बागपत के खेड़की निवासी शिक्षक उमेश का फोन हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 79 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

    • 06 Jun 2026 08:23 AM (IST)

      UP News Live Updates: लखनऊ में बिना सुरक्षा उपकरण सीवर सफाई, कर्मी की मौत

      लखनऊ के चिनहट में फल मंडी के पास सीवर सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिना सुरक्षा उपकरण सीवर में उतरे सफाईकर्मी लालाराम की मौत हो गई। लापरवाही पर कार्यदायी संस्था 'शोभा इंटरप्राइजेज' को ब्लैकलिस्ट कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

    • 06 Jun 2026 08:20 AM (IST)

      UP News Live Updates: रायबरेली में विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला

      रायबरेली में पारिवारिक विवाद और मारपीट का मामला शांत कराने गई पीआरवी पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई। मामले में पांच नामजद समेत दस लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

Location :  Lucknow

Published :  6 June 2026, 8:18 AM IST

Related News

Advertisement