प्रयागराज में तेज आंधी से रेल यातायात ठप, ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़; कई ट्रेनें रोकी गईं

संगम नगरी और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते प्रयागराज–जौनपुर रेल मार्ग पर थारवई रेलवे स्टेशन के पास एक विशाल पेड़ गिरने से रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 13 May 2026, 9:02 PM IST
google-preferred

Prayagraj: संगम नगरी और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम आई तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते प्रयागराज–जौनपुर रेल मार्ग पर थारवई रेलवे स्टेशन के पास एक विशाल पेड़ गिरने से रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।

कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

पेड़ गिरने की घटना थरवई और सरायचंडी रेलवे स्टेशनों के बीच किमी नंबर 8-सी पर हुई। इसके चलते कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया।

कामायनी एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस, गाजीपुर डेमू और अन्य पैसेंजर ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस को प्रयागराज जंक्शन पर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस को जंघई स्टेशन पर, जबकि गाजीपुर डेमू और पैसेंजर ट्रेनें प्रयागराज संगम स्टेशन पर ही रोक दी गईं।

रेलवे टीम मौके पर, पेड़ हटाने का काम जारी

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। तकनीकी टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचकर ट्रैक से पेड़ हटाने का काम युद्धस्तर पर कर रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक पूरी तरह साफ होने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन बहाल किया जाएगा।

यात्रियों को हो रही परेशानी

ट्रेनों के अचानक रुकने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से स्थिति सामान्य करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

सोनभद्र में भी दिखा तूफान का कहर

जिले में बुधवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने व्यापक तबाही मचाई। 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने रॉबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा और आसपास के इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया।

तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

होर्डिंग्स और सामान हवा में उड़े

आंधी के दौरान कई स्थानों पर लगे पोस्टर, बैनर और बड़े-बड़े होर्डिंग्स उखड़ गए। तेज हवाओं की वजह से सड़क पर धूल का गुबार छा गया और स्टील ड्रम व अन्य सामान हवा के झोंकों में बहते नजर आए।

Location :  Prayagraj

Published :  13 May 2026, 9:02 PM IST

Advertisement