Uttarakhand News: लालकुआं रेलवे लाइन पर मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
टांडा रेंज में काशीपुर को जाने वाली रेल लाइन के किनारे शव बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के शरीर में चोट के निशान भी पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 5 सितंबर की दोपहर को वार्ड नंबर चार निवासी 70 वर्षीय नत्थू लाल घर से बाजार में टहलने निकले थे।