Muzaffarnagar: मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, पीछे छिपी है चौंकाने वाली कहानी

मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग से यौन शोषण के मामले को लेकर युवक की पिटाई की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 September 2026, 2:38 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक दलित युवक की मंदिर प्रांगण में बेरहम पिटाई हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग लात घुसो और बेल्ट से युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक मंदिर में साफ सफाई का काम करता था और वह मोहल्ले की एक नाबालिक युवती का यौन शोषण करता आ रहा था।

जब सोमवार को युवती के परिजन और मोहल्ले वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मंदिर में पहुंचकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले को शांत कराया।

ये था मामला

दरसअल नगर कोतवाली क्षेत्र के गऊशाला रोड पर स्थित माता के मंदिर में सत्येंद्र नाम का एक दलित युवक साफ सफाई करने का काम किया करता था। आरोप है कि ये युवक मोहल्ले की एक नाबालिक युवती का यौन शोषण करता था। जिसकी जानकारी सोमवार को जब पीड़ित युवती के परिजन और मोहल्ले वालों को हुई तो गुस्साए लोगों ने मंदिर में पहुंचकर इस युवक की जमकर पिटाई कर दी।

Cricket News: आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, खिलाड़ी ने चोर से की ये अपील

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बामुश्किल भीड़ को शांत कराकर घायल युवक को उपचार के लिए जहां अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक की पिटाई करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान

जानकारी देते हुए जहाँ एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आज 112 के माध्यम से कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई कि गौशाला रोड पर एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। मारपीट में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मुजफ्फरनगर में 26 साल पुराने केस पर बड़ा फैसला, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा कि मच गया हड़कंप

पीड़ित युवती के पिता का बयान

वहीं पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि लड़का कई दिनों से उनकी लड़की को बहला-फुसला रहा था। शामली मंदिर पर श्मशान घाट के सामने सावन के महीने से ही परेशान कर रहा था। युवती के पिता ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  29 September 2026, 2:36 AM IST

Related News

Advertisement