हिंदी
निचलौल में सड़क पर पलटा ट्रक
Mahrajganj: महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य तिराहे पर पलट गया। यह हादसा सुबह लगभग चार बजे हुआ, जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह ट्रक झारखंड से कच्चा माल लादकर नेपाल के लिए रवाना हुआ था। ट्रक सोनौली बॉर्डर की ओर जा रहा था और निचलौल कस्बे से होकर गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोड़ पर ट्रक की रफ्तार अधिक थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
महराजगंज: निचलौल कस्बे में गुरुवार की सुबह एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना सुबह लगभग चार बजे नगर के मुख्य तिराहे पर हुई। ट्रक झारखंड से कच्चा माल लादकर नेपाल के लिए रवाना था और निचलौल होते हुए सोनौली बॉर्डर की ओर जा रहा था।#mahrajganj #uttarpradesh #RoadAccident pic.twitter.com/4BXvBkN53U
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 24, 2025
हादसे के बाद बिजली के खंभे से टकराया ट्रक
हादसे के दौरान ट्रक एक बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे वह पोल टूटकर गिर पड़ा और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निचलौल के कई मोहल्लों में सुबह से ही बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क पर अधिक लोग मौजूद नहीं थे, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। यदि यह हादसा दिन के व्यस्त समय में होता तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। यातायात को रोककर मार्ग को सुरक्षित किया गया। ट्रक को हटाने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाई गई और प्रशासन ने कुछ घंटों में यातायात को आंशिक रूप से बहाल कर दिया।
वहीं पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक ओवरलोड था और चालक को नींद आने की आशंका जताई जा रही है।
जल्द बहाल होगी विद्युत आपूर्ति
दूसरी तरफ, बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पोल को दोबारा खड़ा करने तथा टूटे तारों को जोड़ने का कार्य शुरू किया। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Location : Maharajganj
Published : 24 July 2025, 8:57 AM IST
Topics : Electricity pole Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) nepal border power supply truck accident UP Police