महराजगंज में सुबह होते ही शुरू हो जाता है खाद तस्करी का खेल! बाइक पर लदती हैं यूरिया की बोरियां, पुलिस पर उठे सवाल
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में यूरिया खाद की कथित तस्करी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि सुबह होते ही कस्बे की गलियों में बाइक से खाद की बोरियां नेपाल की ओर ले जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बार एक बाइक पर तीन तक बोरियां लदी दिखाई देती हैं। कार्रवाई के बावजूद कथित तस्करी जारी रहने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।