हिंदी
कोल्हुई में खाद की बोरियों ने खोला नया सवाल
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र में यूरिया खाद की कथित तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह होते ही कस्बे की गलियों में तस्कर बाइक से खाद की बोरियां ढोने में जुट जाते हैं। कई बार एक बाइक पर तीन-तीन बोरी खाद लादकर नेपाल की ओर ले जाने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि नेपाल में यूरिया खाद ऊंचे दामों पर बिकने के कारण तस्करों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। इसी लालच में कुछ लोग खेती-किसानी के काम से दूरी बनाकर खाद की कथित तस्करी में जुटे हुए हैं। इससे स्थानीय स्तर पर खाद की उपलब्धता और सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस समय-समय पर खाद बरामद करने की कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बावजूद कथित तस्करी का सिलसिला है। कस्बे की गलियों से खुलेआम खाद ढोने के मामले ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
महराजगंज में DM का बड़ा फैसला, IAS शिवम कुमार बने सदर SDM; अवनीश त्रिपाठी समेत कई अफसरों का ट्रांसफर
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या कोल्हुई पुलिस तस्करों पर पूरी तरह लगाम लगा पाएगी? आखिर कब तक तस्कर इसी तरह पुलिस को चुनौती देते रहेंगे?
Location : Maharajganj
Published : 30 August 2026, 4:05 AM IST