कुशीनगर में हुई अहम बैठक: उद्यमियों की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, सड़क व बिजली कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
कुशीनगर में आयोजित जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु बैठक में संपर्क मार्ग निर्माण, विद्युत आपूर्ति सुधार, निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निस्तारण और 1200 करोड़ निवेश लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।