ग्रामसभा की जमीन पर बड़ा खेल? पैमाइश के बाद भी नहीं थमा विवाद, शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल

परासखाड़ गांव में जिलाधिकारी के आदेश पर ग्रामसभा की भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई से शिकायतकर्ता ने असंतोष जताया। शिकायतकर्ता ने एसडीएम से दोबारा शिकायत करने की बात कही है।

Maharajganj: जिले की सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम परासखाड़ में ग्रामसभा की भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत के बाद गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने माता मंदिर के सामने स्थित भूमि की जंजीर से पैमाइश कर सीमांकन की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

DM के निर्देश पर हुई भूमि की पैमाइश

ग्रामीणों के अनुसार, ग्रामसभा की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर लंबे समय से शिकायत की जा रही थी। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल सहित राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और संबंधित भूमि का सीमांकन किया।

Maharajganj News: मासूम की मौत पर भड़के DM गौरव सिंह सोगरवाल, ग्राम प्रधान पर FIR, सचिव और इंजीनियर सस्पेंड

ग्रामसभा की भूमि पर कब्जे का आरोप

शिकायतकर्ता अंबिका प्रसाद, पुत्र गणेश, निवासी ग्राम परासखाड़ ने बताया कि उन्होंने 4 जून 2026 को जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि ग्रामसभा की आराजी संख्या 602, रकबा 0.040 हेक्टेयर भूमि पर गांव के मुन्नी वर्मा द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर निजी उपयोग किया जा रहा है।

कार्रवाई से संतुष्ट नहीं शिकायतकर्ता

हालांकि, शिकायतकर्ता ने राजस्व विभाग की मौजूदा कार्रवाई पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि मौके पर हुई पैमाइश और कार्रवाई अपेक्षित तरीके से नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब वह पूरे मामले में उपजिलाधिकारी (SDM) सदर से दोबारा शिकायत कर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

Maharajganj: असलहों के साए में नाबालिग समेत छह को उठा ले गई वन विभाग की टीम! तरहवा जंगल में हड़कंप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

फिलहाल राजस्व विभाग ने भूमि का सीमांकन कर प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी की है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और सक्षम अधिकारियों के निर्णय के आधार पर की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  3 July 2026, 5:23 PM IST

Related News

Advertisement