Haldwani News: दमुवाढूंगा में जमीन खरीद-बिक्री और निर्माण पर रोक, SDM ने जारी किया सख्त आदेश
हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र के जवाहर ज्योति गांव में भूमि सर्वेक्षण और रिकॉर्ड अद्यतन कार्य के चलते नए निर्माण, खरीद-फरोख्त, सीमांकन में बदलाव पर रोक लगा दी गई है। उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।