Maharajganj News: भारत-नेपाल बार्डर पर पकडे गए चीनी नागरिक, न्यायालय ने सुनाई ये बड़ी सजा

महराजगंज पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चीन के नागरिक पेंग मिन्हुई को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते समय पकड़े जाने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1 वर्ष के साधारण कारावास और 5000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त जेल होगी।

Maharajganj: भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले चीनी नागरिक के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के नेतृत्व में महत्वपूर्ण मुकदमों में प्रभावी पैरवी के अभियान का यह बड़ा परिणाम सामने आया है।

प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया

थाना सोनौली क्षेत्र में पंजीकृत मु.अ.सं. 06/2025, धारा 14 विदेशी अधिनियम के मामले में गिरफ्तार आरोपी पेंग मिन्हुई, पुत्र पेंग गिंग, निवासी डोंगाटाओ लिये शहर, लोंगशान, हुनान प्रांत (चीन) को न्यायालय ने दोषसिद्ध कर दिया है। अभियुक्त अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करते समय पकड़ा गया था। यह मामला संवेदनशील और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को देखते हुए प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया था।

Lucknow: यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, फैंसीडिल सप्लाई रैकेट का पर्दाफाश; दो शातिर गिरफ्तार

तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना

महराजगंज पुलिस ने अभियोजन विभाग से समन्वय कर केस की प्रभावी और सटीक पैरवी सुनिश्चित की। इसी के परिणामस्वरूप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज की अदालत ने आरोपी को एक वर्ष का साधारण कारावास तथा 5000 रुपये का अर्थदंड देने का निर्णय सुनाया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराधों की त्वरित विवेचना और दोषियों को सजा दिलाने का अभियान लगातार चल रहा है। इसी क्रम में इस विदेशी नागरिक के मामले को भी विशेष रूप से मॉनिटर किया गया। पुलिस की तत्परता, मजबूत साक्ष्य एवं प्रभावी दलीलों के कारण यह मुकदमा निर्धारित समय में निस्तारित हो सका।

दिल्ली दंगा आरोपी उमर खालिद को मिली राहत, बहन की शादी अटेंड करने तक की अनुमति; जानें कोर्ट की शर्तें

तुरंत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस के अनुसार, चीन का यह नागरिक बिना वैध दस्तावेज और अवैध मार्ग से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। सोनौली सीमा पर उसे संदिग्ध परिस्थितियों में रोका गया और जांच में सभी दस्तावेज फर्जी या अनुपलब्ध पाए गए। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की थी।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 11 December 2025, 6:10 PM IST