स्वर्ण व्यवसाई कांड: 8 घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए माने परिजन, CCTV फुटेज और कॉल डिटेल से खुलेगा राज

नौतनवा में स्वर्ण व्यवसाई अजय वर्मा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने आठ घंटे तक अंतिम संस्कार से इंकार कर निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस के आश्वासन और CCTV फुटेज दिखाने के बाद परिजन माने। अब मामले की गुत्थी कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों से सुलझने की उम्मीद है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 11 February 2026, 3:27 PM IST
google-preferred

Maharajganj: नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में डूडी नदी के बगल में स्वर्ण व्यवसाई अजय वर्मा का शव कल संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। देर रात्रि पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजनों ने आज सुबह से ही अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने घटना में निष्पक्ष जांच और खुलासे की मांग को लेकर शव को घर के बाहर फ्रीजर में रख दिया और सड़क पर न्याय के लिए बैठ गए।

पुलिस के फूले हाथ-पांव

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, परिजनों के अंतिम संस्कार से इंकार की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर CO अंकुर गौतम समेत नौतनवा पुलिस परिजनों को मनाने में जुट गई। परिजन मृतक अजय वर्मा की मौत के सस्पेंस के राज को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।

कड़ी मशक्कत के बाद माने परिजन

मृतक के परिजन पुलिस पर जांच में हिलाहवाली का आरोप लगा रहे थे। CO समेत परिजनों ने मौके पर घटनास्थल पर जाकर आसपास लगे CCTV कैमरों का जांच पड़ताल किया। करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिजन अंतिम संस्कार को माने और पुलिस को तहरीर सौंपी। परिजनों ने बताया की पुलिस ने एक हफ्ते का समय मांगा है जिसमे पूर्णतः जांच पड़ताल करके, घटना के हर पहलू को परिजनों के सामने रखा जायेगा।

Mainpuri News: पुरानी रंजिश बनी खौफनाक वारदात, रात में फैला आतंक; जानिये पूरा मामला

फोन कॉल डिटेल परिजनों के लिए सस्पेंस

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब 9 फरवरी की रात अजय ससुराल से रात्रि 10 बजे के आसपास खाना खाकर दूसरे घर पर सोने के लिए निकला तो उसका शव अगली सुबह घर से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर डूडी नाले के पास कैसे पहुंचा? परिजनों ने आरोप लगाया की रात्रि मे किसका फोन कॉल आया जिसके बुलावे पर मृतक अजय घर से बाइक लेकर निकला और बाद में ये हादसा हो गया।

पंद्रह सालों से ससुराल में जीवन-यापन

मृतक अजय वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा थाना मोहाना जिला सिद्धार्थनगर जिले के निवासी थे। जिनकी शादी नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी नागेश्वर वर्मा की पुत्री संध्या से हुई थी। शादी के बाद से ही अजय करीब पंद्रह सालों से अपने ससुराल अड्डा बाजार मे अलग घर बनवाकर रहते थे। मृतक अजय अपने पीछे दो बच्चों पत्नी को छोड़ गए। पत्नी संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है।

Muzaffarnagar Crime: गहने खरीदने के बहाने पहुंचा, फिर कर डाली सनसनीखेज हरकत

मामले में SO पुरुषोत्तम राव ने बताया कि परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर पैतृक आवास सिद्धार्थनगर जिला गए है। परिजनों ने तहरीर दिया है जिसपर जांच पड़ताल किया जायेगा। CCTV फुटेज परिजनों को दिखाया गया है जिसको देखकर परिजन कुछ संतुष्ट हुए है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 11 February 2026, 3:27 PM IST

Advertisement
Advertisement