नौतनवा में वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ, महिलाओं को एक ही स्थान पर मिलेगी ये सुविधाएं
महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को नई मजबूती देने की दिशा में नौतनवा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अब हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रही महिलाओं और बालिकाओं को एक ही स्थान पर कानूनी, चिकित्सीय, मनोवैज्ञानिक और अन्य जरूरी सहायता मिल सकेगी।