हिंदी
जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा में डीएम की बड़ी कार्यवाही
Maharajganj: महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सबसे पहले विगत बैठक के निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बैठक में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय के 2722 लंबित आवेदनों में से 446 का निस्तारण कर दिया गया है, शेष प्रक्रियाधीन हैं। वहीं रेट्रोफिटिंग 67.04% से बढ़कर 77.24% और मॉडल शौचालय सत्यापन 77.93% से बढ़कर 87.01% हो गया है।
इसके अलावा,बैठक में 15वें वित्त आयोग की व्यय प्रगति पर चर्चा करते हुए निचलौल और धानी के ‘सी’ ग्रेड पर असंतोष जताया गया। प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। एडीओ (पंचायत) घुघली का काम संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने उन्हें तत्काल हटाने का आदेश दिया और मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। वहीं पंचायत सहायकों की उपस्थिति की समीक्षा में सबसे खराब प्रदर्शन वाले 50 सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
वाहन स्वामियों की हड़ताल से थमा रामनगर, जनता और पर्यटक परेशान, जानें क्या है मांगे
जिलाधिकारी ने पंचायत भवनों में निष्क्रिय जनसेवा केंद्रों को क्रियाशील करने का निर्देश दिया और अंत्येष्टि स्थलों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी बीडीओ को ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ओएसआर (स्वयं की आय) बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि 90 दिन से अधिक समय से लंबित व्यक्तिगत शौचालय आवेदनों का निस्तारण एक सप्ताह में किया जाए, अन्यथा संबंधित एडीओ की वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। उन्होंने भुगतान किए गए शौचालयों की 10% रैंडम जांच करने, ओडीएफ प्लस ग्रामों का सत्यापन पूरा करने और अक्रियाशील सामुदायिक शौचालयों को सक्रिय कराने पर जोर दिया।
क्या चुनाव आयोग चुपचाप काट सकता है वोटर लिस्ट से नाम? जानिए नियम और हक की पूरी कहानी
जिलाधिकारी ने स्वच्छता ही सेवा है अभियान को व्यापक स्तर पर मनाने और प्रति ग्राम पंचायत 4-4 सीटीयू का चयन कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही 25 सितंबर को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाने की घोषणा की।
Location : Maharajganj
Published : 18 September 2025, 3:31 PM IST
Topics : Cleanliness campaign District Magistrate Maharajganj News Panchayat Bhawan Sanitation Committee