हिंदी
महराजगंज में युवक का शव फंदे से बरामद
Maharajganj: जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। ग्राम सभा राजपुर बुजुर्ग, टोला कोमरवां क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मृतक की पहचान उमेश पुत्र सिरताज के रूप में हुई है।
मामले की जांच करती पुलिस
जानकारी के अनुसार युवक का शव उसी के घर अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला जिसे देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। फंदे में लाश को टंगा देखकर परिजन रोते चीखते विलाप करने लगे।
महराजगंज में DM और SP ने किया फ्लैग मार्च, त्योहारों पर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम
मृतक उमेश बहुत ही सरल स्वभाव का लड़का था, जिसकी अभी 5-6 महीने पहले नीलम नाम की युवती से शादी हुई थी।
गांव में मचा कोहराम
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक उमेश और उसकी पत्नी नीलम में हमेशा नोक झोंक और विवाद होता रहता था।
व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील टिप्पणी पर शिक्षक सस्पेंड, महराजगंज में मचा बवाल
परिजनों ने बताया कि नीलम झगड़ालू प्रवृत्ति की थी, आए दिन भी विवाद करती थी, इसी क्रम में घटना के चार दिन पहले परिवार में विवाद करके अपने मायके चली गई। ग्रामीणों के मुताबिक पारिवारिक कलह से तंग आकर उमेश ने ऐसा कदम उठा लिया होगा।
पुलिस ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।
Location : Maharajganj
Published : 4 September 2025, 8:38 PM IST