Maharajganj: ट्रेला-डम्पर की टक्कर से बड़ा हादसा, चालक ने तोड़ा दम

महराजगंज के परतावल चौराहे पर देर रात तेज रफ्तार ट्रेला और डम्पर की आमने-सामने टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में ट्रेला चालक की मौत हो गई, जबकि एक जूस कार्नर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 10 April 2026, 1:40 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज में परतावल चौराहा पर देर रात को एक बड़ा हादसा हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना की चपेट में चौराहे पर स्थित एक जूस कार्नर भी आ गया, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

कैसे हुआ इतना भीषण हादसा?

यह दर्दनाक हादसक शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर हुआ। जहां ट्रेला (HR 63 C 0052) कप्तानगंज की ओर से आ रहा था और डम्पर (UP 79 AT 5990) गोरखपुर की तरफ से आ रहा था। तभी तेज रफ्तार और अचानक मोड़ लेने की कोशिश में यह बड़ा हादसा हुआ।

टक्कर इतनी जोरदार कि दोनों वाहन पलटे

बताया जा रहा है कि ट्रेला चालक ने सामने डम्पर को देखकर अचानक वाहन मोड़ा। जिससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों भारी वाहन जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर पलट गए, हादसे के वक्त ट्रेला में रिफाइंड तेल लदा हुआ था जबकि डम्पर खाली था, जिससे टक्कर और भी खतरनाक हो गई।

चालक की मौत, मौके से फरार डम्पर चालक

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल ट्रेला चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि डम्पर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चौकी प्रभारी के अनुसार, फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  10 April 2026, 1:40 PM IST

Advertisement