हिंदी
UP SIR की लिस्ट जारी (Img- Internet)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। राज्य में अब कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष और 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 महिला मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सभी राजनीतिक दलों की निगरानी में संपन्न की गई।
ड्राफ्ट सूची की तुलना में जिन जिलों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें प्रयागराज में 3,29,421, लखनऊ में 2,85,961, बरेली में 2,57,920, गाजियाबाद में 2,43,666 और जौनपुर में 2,37,590 नए मतदाता जुड़े हैं।
विधानसभा क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। साहिबाबाद में 82,898, जौनपुर में 56,118, लखनऊ पश्चिम में 54,822, लोनी में 53,679 और फिरोजाबाद में 47,757 मतदाता बढ़े हैं।
UP SIR: मैनपुरी के चारों विधानसभा क्षेत्र में बढ़े वोटर
अधिकारियों के अनुसार एसआईआर अभियान 166 दिनों तक चला। इसमें फॉर्म वितरण, सत्यापन और दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शामिल रही। 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट सूची में 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज थे।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची एक निरंतर प्रक्रिया है। जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
UP SIR 2026: चुनाव आयोग का बड़ा कदम; शेष राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया अप्रैल से लागू
यह मतदाता सूची वर्ष 2027 के चुनावों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीतिक दलों के बीच इसे लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई है, जिससे चुनावी माहौल गर्माने लगा है।
Location : Lucknow
Published : 10 April 2026, 12:51 PM IST