दयाल सिंह कॉलेज में इन पदों पर निकली जॉब, ऐसे करे अप्लाई

देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। इच्छुक और योग्य  उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 April 2026, 2:47 PM IST
google-preferred

New Delhi: शिक्षण संस्थान में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज ने नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती गैर शिक्षण पदों पर है।  यह भर्ती गैर-शिक्षण पदों पर निकली है। इच्छुक और योग्य  उम्मीदवार इन पदों के लिए कालेज की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन तिथि

आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती के तहत कुल 33 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य प्रयोगशाला परिचारक, पुस्तकालय परिचारक, कनिष्ठ सहायक आदि के रिक्त पदों को भरना है।

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या बोर्ड से कम से कम 12वीं उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट होना चाहिए। कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 27 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण

दयाल सिंह कॉलेज ने जिन 33 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (एसटीए), असिस्टेंट, और लेबोरेटरी असिस्टेंट के 1-1; जूनियर असिस्टेंट के 3; लेबोरेटरी अटेंडेंट के 17; और लाइब्रेरी अटेंडेंट के 9 पद शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Non-Teaching Recruitment 2026" या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब "New Registration" पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी चेक करके फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

 पद के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी को भली-भांति पढ़ लें। इच्छुक उम्मीदवारों निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा करने की सलाह दी जाती है।

Location :  New Delhi

Published :  10 April 2026, 2:47 PM IST

Advertisement