Income Tax job: इनकम टैक्स में 10वीं पास के लिए नौकरी, ऐसे होगा चयन

इनकम टैक्स विभाग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कैंटीन परिचारक के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी।खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 August 2026, 1:15 AM IST
google-preferred

New Delhi: इनकम टैक्स विभाग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कैंटीन परिचारक के 7 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी।खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती के तहत ग्रुप-C के 7 पद भरे जाएंगे।

आयु सीमा

आयकर कैंटीन परिचारक भर्ती 2026 के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। यह पद ग्रुप-C, गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी श्रेणी के तहत आता है। चयनित उम्मीदवार की परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष होगी।

चयन प्रक्रिया

कैंटीन परिचारक पद पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।

  • शॉर्टलिस्टिंग: 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर 280 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यानी हर पद के लिए 40 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा: 40 अंकों की 30 मिनट की परीक्षा होगी। इसमें 40 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों को लेखक की सुविधा मिलने पर परीक्षा के लिए 40 मिनट दिए जाएंगे। प्रश्न अंग्रेजी समझ, हिंदी बोध, भोजन एवं पोषण, गणित और स्वच्छता-सफाई से होंगे। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। परीक्षा केवल भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी।
  • कौशल परीक्षा: लिखित परीक्षा के आधार पर 70 उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए चुना जाएगा। यह परीक्षा भी भोपाल में होगी और 60 अंकों की होगी। इसमें पेय पदार्थ बनाने, खाना संभालने, भोजन तैयार करने, उसकी प्रस्तुति और साफ-सफाई जैसे कामों में उम्मीदवार की दक्षता देखी जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  10 August 2026, 1:14 AM IST

Related News

Advertisement