हिंदी
लखनऊ में हिट एंड रन केस (Img- X)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाई-प्रोफाइल इलाके गोमतीनगर विस्तार में हिट एंड रन की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास सुबह के समय अनामिका नाम की युवती चाय पीने पहुंची थी।
इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शहनवाज अपनी एक दूसरी महिला मित्र के साथ वहां आ धमका। शहनवाज को किसी और लड़की के साथ देखकर अनामिका का पारा चढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और पार्क के बाहर बीच सड़क पर ही तीखी बहस होने लगी।
विवाद बढ़ता देख शहनवाज अपनी दूसरी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर वहां से निकलने लगा। गुस्साई अनामिका उसे रोकने के लिए अचानक कार के बिल्कुल सामने आकर खड़ी हो गई।
गुरुग्राम, नोएडा के बाद लखनऊ में हिट एंड रन
जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार वाले से युवती का कोई झगड़ा हुआ। युवती, कार रोकने के लिए उसके सामने खड़ी हो गई। कार वाला तेज स्पीड में दौड़ाकर ले गया और युवती गिर गई। विवाद की वजह जानने में पुलिस जुटी है। https://t.co/LIhQU27dXA pic.twitter.com/C7lzOPAHdH
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 16, 2026
आरोप है कि शहनवाज ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगते ही अनामिका उछलकर सड़क पर गिर पड़ी और बाल-बाल बची। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शहनवाज मौके से कार समेत फरार हो गया।
Budaun: ग्रामीणों ने पकड़ा या पुलिस ने? वायरल वीडियो से बदायूं में ‘गुडवर्क’ की कहानी पर उठे सवाल
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता अनामिका ने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क कर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दी। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शहनवाज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कार का नंबर ट्रेस कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Location : Lucknow
Published : 16 September 2026, 2:46 PM IST