लखनऊ हिट एंड रन केस में नया मोड़! सामने आया पुराना वीडियो, युवती ने रिश्ते को लेकर कही ये बात
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क हिट एंड रन मामले में एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद जांच का नया पहलू सामने आया है। वीडियो में युवती आरोपी शाहनवाज के साथ रिश्ते की बात करती नजर आ रही है। पुलिस ने वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया है और घटना के वायरल वीडियो, शिकायत व दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।